जेट एयरवेज के मुनाफे में 25.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 25.5 फीसदी बढ़कर 87.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 28, 2015 पर 6:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 25.5 फीसदी बढ़कर 87.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 69.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की कुल आय 10.2 फीसदी बढ़कर 5,258 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की कुल आय 4,772.2 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जेट एयरवेज को 45.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जेट एयरवेज को 305 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 186 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 243.5 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।