Get App

जेट एयरवेज को 217.6 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज की आय 17 फीसदी बढ़कर 4685.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2014 पर 7:04 PM
जेट एयरवेज को 217.6 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 217.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज को 355.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज की आय 17 फीसदी बढ़कर 4685.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेट एयरवेज की आय 4005.1 करोड़ रुपये रही थी।

जेट एयरवेज का कहना है कि बोर्ड ने सिंगल ब्रांड स्ट्रैटेजी को मंजूरी दे दी है। साथ ही कर्ज कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 21 फीसदी कर्ज कम करने में कामयाबी हासिल की है। आगे दुबई, सिंगापुर और हांगकांग के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी करने की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें