जेट एयरवेज को 63.1 करोड़ रु का मुनाफा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज को 69.8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

अपडेटेड Feb 06, 2015 पर 7:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज को 63.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज को 267.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज को 69.8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 11.4 फीसदी बढ़कर 5051 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 4535.9 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 229 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा मार्जिन 0.1 फीसदी से बढ़कर 4.5 फीसदी रहा।

    जेट एयरवेज का कहना है कि सस्ते ईंधन का फायदा चौथी तिमाही में देखने को मिलेगा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कुल लोड फैक्टर 5.2 फीसदी बढ़कर 82.1 रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।