स्पीड के दिवानों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप जैगुआर की तेज रफ्तार का मजा लेना चाहते हैं और जेब ज्यादा ढ़ीली भी नहीं करना चाहते तो ये खबर आपके लिए ही है। प्रीमियम एंट्री लेवल सेगमेंट में जैगुआर ने कल लंदन में अपनी नई मिड साइज सेडान कार एक्सई से पर्दा उठाया।
खास नौजवानों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस कार की कीमत करीब 26 लाख रुपये है। जैगुआर की फ्लीट में एक्सई सबसे सस्ती कार है। कंपनी को उम्मीद है कि एक्सई के जरिए महिला ग्राहकों का भी जैगुआर कारों की तरफ रुझान बढ़ेगा। जैगुआर एक्सई की सीधी टक्कर बीएमडब्ल्यू 3 सीरिज, ऑडी ए4, मर्सिडीज सी क्लास से होगी।