जैन इरीगेशन का मुनाफा 26.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का स्टैंडअलोन मुनाफा 26.7 फीसदी बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 10, 2015 पर 4:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का स्टैंडअलोन मुनाफा 26.7 फीसदी बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का स्टैंडअलोन मुनाफा 16.1 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में जैन इरीगेशन को 11 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन की स्टैंडअलोन आय 7.8 फीसदी बढ़कर 1,092.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन की स्टैंडअलोन आय 1,013.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जैन इरीगेशन का स्टैंडअलोन एबिटडा 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 15.4 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।