ऑनलाइन फूड ऑर्डर एप जोमैटो से खाने का ऑर्डर देने वाले ग्राहक अब सीधे ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे। जोमैटो ने इसके लिए पेपॉल से करार किया है। ग्राहक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से बिल का पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि जोमैटो ने ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन अभी कुछ ही रेस्त्रां के लिए मुहैया कराया है। इसके साथ ही कंपनी ने जोमैटो क्रेडिट्स की भी शुरुआत की है। इसके तहत ग्राहक रेफरल प्वाइंट्स और रिफंड भी हासिल कर सकते हैं।