टाटा और डोकोमो का झगड़ा बढ़ा

टाटा संस चाहता है कि कोर्ट एलसीआईए ट्रिब्यूनल का फैसला लागू करने पर रोक लगा दे।

अपडेटेड Sep 03, 2016 पर 5:44 PM

टाटा संस ने अपने टेलीकॉम पार्टनर डोकोमो के साथ विवाद के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। टाटा संस चाहता है कि कोर्ट एलसीआईए ट्रिब्यूनल का फैसला लागू करने पर रोक लगा दे। लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आब्रिट्रेशन ने डोकोमो के पक्ष में फैसला दिया है। एलसीआईए ट्रिब्यूनल करार तोड़ने के मामले में टाटा संस को आदेश दिया था कि वो डोकोमो को 117 करोड़ डॉलर चुकाए। इसके पहले टाटा संस इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट ले गया था। और कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में 8450 करोड़ रुपये भी जमा कराए थे।

कोर्ट ने अभी उस मामले में फैसला नहीं दिया है। लेकिन इसके पहले डोकोमो इंटरनेशनल आब्रिट्रेशन कोर्ट चला गया। डोकोमो टाटा के साथ टेलीकॉम वेंचर से निकलना चाहता है। लेकिन आरबीआई दो बार टाटा संस की डोकोमो को पैसा लौटाने की अर्जी खारिज कर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।