टाटा केमिकल्स: मुनाफा घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 238 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 06, 2015 पर 2:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 238 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 257 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय मामूली बढ़कर 4820.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 4803 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा 653 करोड़ रुपये से घटकर 590 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा केमिकल्स की अन्य आय 43.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.3 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।