टाटा केमिकल्सः मुनाफा 13% घटा, आय 5.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 153 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 05, 2015 पर 2:43 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 13 फीसदी घटकर 153 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 176 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 5.6 फीसदी बढ़कर 4067 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 3850.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा 510 करोड़ रुपये से घटकर 491 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा मार्जिन 13.2 फीसदी से घटकर 12.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।