टाटा ग्लोबल अपना चीन का कारोबार बेचने की तैयारी कर रही है। घाटे के कारण कंपनी ये कारोबार बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने कल शेयरहोल्डर्स की बैठक में इस बात के संकेत दिए। आपको बता दें कि पिछले साल चीन के कारोबार में करीब 15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चीन के कारोबार को बेचने के अलावा कंपनी डेयरी मार्केट में भी एंट्री की तैयारी में है।