टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का मुनाफा 15.3% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का मुनाफा 15.3 फीसदी घटकर 82.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2015 पर 3:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का मुनाफा 15.3 फीसदी घटकर 82.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का मुनाफा 97.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस की आय 6.2 फीसदी बढ़कर 2,029 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस की आय 1,910.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का एबिडटा 201 करोड़ रुपये से घटकर 188 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का एबिटडा मार्जिन 10.5 फीसदी से घटकर 9.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।