Get App

टाटा पावर को 241.3 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 5.5 फीसदी बढ़कर 9,234.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 1:35 PM
टाटा पावर को 241.3 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 241.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 111.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 6.1 फीसदी बढ़कर 9,234.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 8,707.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1,664 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,181 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 19.1 फीसदी से बढ़कर 23.6 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 52.8 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 136.7 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें