टाटा बोल्ट की बुकिंग शुरू, ऑनलाइन कीजिए बुक

आप बुकऑनलाइन डॉट टाटामोटर्स डॉट कॉम पर जाकर बोल्ट बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आपको 11000 रुपये जमा कराने होंगे।

अपडेटेड Dec 23, 2014 पर 9:06 AM

टाटा ने अपनी नई हैचबैक कार बोल्ट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। आप बुकऑनलाइन डॉट टाटामोटर्स डॉट कॉम पर जाकर बोल्ट बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए आपको 11000 रुपये जमा कराने होंगे। अपनी नई एंट्री लेवल सेडान जेस्ट को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से कंपनी काफी उत्साहित है।

बोल्ट, जेस्ट का ही हैचबैक वर्जन है। ये कार इंडिका विस्ता की जगह लेगी। बोल्ट में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वेरिएंट हैं। बोल्ट के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन है जो 90पीएस पावर देता है और ये 17 किलोमीटर माइलेज देती है।

वहीं डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर इंजन है जो 90पीएस पावर देता है। डीजल वाली बोल्ट की माइलेज 23 किलोमीटर प्रति लीटर है। बोल्ट में तीन ड्राइविंग मोड, सिटी, इको और स्पोर्ट दिए गए हैं। बोल्ट इस सेग्मेंट की हिट कारें जैसे मारुति स्विफ्ट, ह्युंदई आई20 और फोक्सवैगन पोलो को टक्कर देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।