टाटा मोटर्सः नैनो का नया अवतार लॉन्च

नई नैनो का नाम जेनएक्स नैनो ईजी शिफ्ट है, यानी इसमें मैन्युअल गियर के साथ ऑटोमैटिक गियर भी मिलेगा।

अपडेटेड May 19, 2015 पर 1:46 PM

नैनो का नया अवतार जेनएक्स लॉन्च हो गया है। नैनो जेनएक्स की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये है। नैनो के नए अवतार को ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन यानी ईजी शिफ्ट वर्जन के साथ भी उतारा गया है। हालांकि, नैनो जेनएक्स ईजी शिफ्ट के लिए आपको 2.69 लाख रुपये चुकाने होंगे।

माना जा रहा है कि रतन टाटा का सपना रही इस कार पर टाटा मोटर्स का ये आखिरी दांव है। जेनएक्स के सहारे कंपनी ब्रांड नैनो को रिवाइव करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी ने लखटकिया यानी सस्ती कार की ब्रांडिंग से भी तौबा कर लिया है।

कंपनी अब नैनो के नए अवतार को स्मार्ट सिटी कार बता रही है। यही नहीं कंपनी ने इसके लुक, फील और डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए हैं। अलग-अलग कलर और इंटीरियर ऑप्शन के साथ नैनो जेनएक्स अब 21 वैरिएंट्स में मिलेगी। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।