टाटा स्टील का मुनाफा घटा, टर्नओवर बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 70.4 फीसदी घटकर 337.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 13, 2014 पर 3:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 70.4 फीसदी घटकर 337.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 1139 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का कुल टर्नओवर 11 फीसदी बढ़कर 36427 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का कुल टर्नओवर 32805 करोड़ रुपये रहा था।

    अप्रैल-जून तिमाही में टाटा स्टील को 262 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3687 करोड़ रुपये से बढ़कर 4272 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.2 फीसदी से बढ़कर 11.73 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा स्टील का कुल टैक्स खर्च 351.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1080.4 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-जून तिमाही में टाटा स्टील को नॉन-कोर इंवेस्टमेंट की बिक्री से 1314.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। नॉन-कोर एसेट की बिक्री के लिए 1577 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।