टाटा स्टील के मुनाफे में 21.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 1,528.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 05, 2015 पर 5:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 1,528.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 1,254 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 18 फीसदी घटकर 29,304.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 35,777.1 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 3,642.8 करोड़ रुपये से घटकर 1,830 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा मार्जिन 10.18 फीसदी से घटकर 6.2 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा स्टील की अन्य आय 321.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,938 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 563.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 1,145 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ था।

    जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का एबिटडा घाटा 238 करोड़ रुपये रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का कुल टर्नओवर 16,948 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।