टाटा स्टील: मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 763 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 11, 2015 पर 3:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 763 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 337 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही में टाटा स्टील को 158.4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा स्टील की आय 16.8 फीसदी घटकर 30300 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा स्टील आय 36427 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील की अन्य आय 216.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 762.2 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 4273 करोड़ रुपये से घटकर 2774 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा मार्जिन 11.7  फीसदी से घटकर 9.2 फीसदी हो गया है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा स्टील का टैक्स खर्च 1080 ककरोड़ रुपये के मुकाबले 515 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।