टीटागढ़ वैगन्स ने इटली की फिरेमा को खरीदा

उमेश चौधरी का कहना है कि फिरेमा के अधिग्रहण से कंपनी को बेहतर टेक्नोलॉजी मिलेगी।

अपडेटेड Jul 17, 2015 पर 12:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टीटागढ़ वैगन्स ने इटली की कंपनी फिरेमा को खरीद लिया है। इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी मेट्रो कोच और हाई स्पीड ट्रेनों पर फोकस करना चाहती है। टीटागढ़ वैगन्स के वीसी और एमडी उमेश चौधरी का कहना है कि इस अधिग्रहण के लिए कंपनी 2.5 करोड़ यूरो खर्च करेगी। फिरेमा के अधिग्रहण से कंपनी को बेहतर टेक्नोलॉजी मिलेगी। फिरेमा ट्रांसपोर्ट का अधिग्रहण कंपनी के लिए बेहद अहम है। हालांकि इस पूरी कंपनी को नहीं बल्कि इसके बिजनेस और ऐसेट को खरीदा गया है।

    फिरेमा के ऊपर कर्ज का बोझ काफी ज्यादा था और कंपनी घाटे में चल रही थी। फिलहाल फिरेमा की 22 करोड़ यूरो की ऑर्डरबुक है। फिरेमा को खरीदने के लिए जरूरी पूंजी आंतरिक स्त्रोतों और ग्लोबल सब्सिडियरी के जरिए जुटाई जा रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।