टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 63% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 63 फीसदी घटकर 9.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2015 पर 1:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 63 फीसदी घटकर 9.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 26.2 करोड़ रुपये रहा था। टीटीके प्रेस्टीज ने 22 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 5 फीसदी बढ़कर 286.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 272.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का एबिटडा 28 करोड़ रुपये से घटकर 18 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.4 फीसदी से घटकर 6.4 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।