साल की शुरुआत टीवीएस मोटर के लिए निराशाजनक रही है। जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 1.2 फीसदी बढ़कर 1.88 लाख यूनिट रही। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री 1.86 लाख यूनिट रही थी।
जनवरी में टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 28875 यूनिट से 13.3 फीसदी घटकर 25029 यूनिट रहा।
जनवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर बिक्री भी सुस्त ही रही। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 1.71 लाख यूनिट से 1.1 फीसदी बढ़कर 1.81 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 6737 यूनिट से 5 फीसदी बढ़कर 7082 यूनिट रही।