टीवीएस मोटर के मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 7 फीसदी बढ़कर 95 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 14, 2014 पर 2:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 7 फीसदी बढ़कर 95 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 88.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 34.9 फीसदी बढ़कर 2683 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 1988.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 163 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का ऑपरेटिंग मार्जिन 5.9 फीसदी से बढ़कर 6.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।