टीवीएस मोटरः बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट 15% बढ़ा

जुलाई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.18 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में टीवीएस मोटर ने 2.14 लाख गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Aug 01, 2015 पर 4:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर की बिक्री में 1.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.18 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में टीवीएस मोटर ने 2.14 लाख गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.05 लाख यूनिट से 1.3 फीसदी बढ़कर 2.08 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 8964 यूनिट से 15 फीसदी बढ़कर 10,277 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 36,986 यूनिट से 15 फीसदी बढ़कर 42,677 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।