Get App

टीसीएस के सीईओ की सैलरी 59.7% बढ़ी

दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन की सैलरी में करीब 60 फीसदी की बढ़त हुई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2014 पर 8:37 AM
टीसीएस के सीईओ की सैलरी 59.7% बढ़ी

दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन की सैलरी में करीब 60 फीसदी की बढ़त हुई है। अब इनकी सैलरी 11.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। एन चंद्रशेखरन की सैलरी ब्रेकअप देखें तो सैलरी में बढ़त के बाद उनकी बैसिक इनकम करीब 1.5 करोड़ रुपये है। वहीं, टीसीएस से उन्हें 2.35 लाख रुपये बेनिफिट के तौर पर और 15  करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर मिलते हैं। टीसीएस का फिलहाल देश में सभी आइटी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है और कंपनी की ब्रांड वैल्यू में भी पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें