टेक महिंद्रा करेगी सॉफजोन का अधिग्रहण

टेक महिंद्रा ने स्विटजरलैंड की सॉफजोन होल्डिंग के अधिग्रहण का समझौता किया है।

अपडेटेड Jan 10, 2015 पर 11:17 AM

टेक महिंद्रा ने स्विटजरलैंड की सॉफजोन होल्डिंग के अधिग्रहण का समझौता किया है। इस सौदे से टेक महिंद्रा को कोर बैंकिंग सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। सॉफजोन एक कंसल्टिंग कंपनी है। कंपनी का प्राइवेट वेल्थ, कमर्शियल और रिटेल बैंकिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन है।

टेक महिंद्रा के मुताबिक इस सौदे से कंपनी की आय में 4.5 करोड़ डॉलर का इजाफा होगा। ये सौदा मार्च 2015 तक पूरा होगा। कंपनी ने इस सौदे की वैल्यू नहीं बताई है। इससे पहले टेक महिंद्रा ने नवंबर में अमेरिका की कंपनी लाइटब्रिज कम्युनिकेशंस कॉर्पोरेशन का अधिग्रहण किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।