टेक महिंद्रा का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 39.2 फीसदी घटकर 614 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 14, 2014 पर 4:42 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 39.2 फीसदी घटकर 614 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 1,010 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 3.2 फीसदी बढ़कर 5,058 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 4,899 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टेक महिंद्रा का फॉरेक्स घाटा 141.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा 1,136 करोड़ रुपये से घटकर 1,072 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.2 फीसदी से घटकर 21.2 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 79.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 82.5 करोड़ डॉलर रही। टेक महिंद्रा का कहना है कि 31 मार्च तक कंपनी के पास 3,599 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।