टेक्सटाइल बिजनेस अलग करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने सबसे पुराने बिजनेस यानि टेक्सटाइल कारोबार को कंपनी से अलग करने का फैसला किया है।

अपडेटेड Dec 10, 2014 पर 8:46 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने सबसे पुराने बिजनेस यानि टेक्सटाइल कारोबार को कंपनी से अलग करने का फैसला किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने टेक्सटाइल बिजनेस को एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी में ट्रांसफर करेगी जिसका 49 फीसदी हिस्सा चीन की कंपनी शैनडॉन्ग रूयी को बेचा जाएगा। बदले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को नकद रकम मिलेगी। इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस सौदे को सरकारी मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

    भारत के टेक्सटाइल मार्केट में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा हिस्सा है और कंपनी का ब्रांड विमल देश के कोने-कोने में जाना जाता है। वहीं, रूयी चीन की बड़ी टेक्सटाइल कंपनी है जिसकी सालाना आमदनी करीब 300 करोड़ डॉलर है। रूयी के पास दुनिया के जाने-माने ब्रांड्स और दुनियाभर के बड़े बाजारों में पहुंच है। भारत में भी जॉर्जिया गुलिनी जैसे ब्रांड्स के साथ रूयी टेक्सटाइल बाजार में मौजूद है।

    डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।