टेलीकॉम विभाग से वोडाफोन और भारती एयरटेल को राहत मिली है। टेलीकॉम विभाग ने इन दोनों कंपनियों को स्पेक्ट्रम खाली करने लिए 45 दिन का और समय दे दिया है। इस कदम से दिल्ली और मुंबई के 2.80 करोड़ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि इन कंपनियों के स्पेक्ट्रम खाली करने पर ग्राहकों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।
