टैबलेट्स की रेस में माइक्रोमैक्स ने एप्पल के आईपैड को पछाड़ दिया है। माइक्रोमैक्स अब टैबलेट बाजार में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। टैब मार्केट में माइक्रोमैक्स की 14 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है जबकी एप्पल के पास 9 फीसदी मार्केट शेयर है। इसके अलावा पूरे टैबलेट की बिक्री में भी सुधार दर्ज किया जा रहा है।
आईडीसी के मुताबिक चुनाव के बाद बिजनेस सेंटिमेंट में सुधार के साथ-साथ टैबलेट की डिमांड भी दूसरी तिमाही में करीब 9 फीसदी बढ़ी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में अब भी एंड्राइड का दबदबा कायम है। करीब 90 फीसदी लोग एंड्राइड का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम भी तेजी से ग्राहक जुटा रहा है।