Get App

टॉप 10 कारों में मारुति सुजुकी का दबदबा

अप्रैल में घरेलू बाजार में जितनी कारें बिकी, उनमें टॉप 10 मॉडलों में मारुति सुजुकी के 5 मॉडल हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2014 पर 7:52 AM
टॉप 10 कारों में मारुति सुजुकी का दबदबा

देश के ऑटो सेक्टर में भले ही मंदी हो, सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी का जलवा कायम है। अप्रैल में घरेलू बाजार में जितनी कारें बिकी हैं, उनमें टॉप 10 मॉडलों में मारुति सुजुकी के 5 मॉडल हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों की संस्था सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 16763 यूनिट के साथ मारुति ऑल्टो पहले नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर भी कंपनी की डिजायर रही 16,008 यूनिट की बिक्री के साथ। मारुति की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट तीसरे नंबर पर रही 15874 यूनिट के साथ।

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई ह्युंदई की ग्रैंड आई टेन 9612 यूनिट बेचकर चौथे नंबर पर रही। आई10 ने मारुति की वैगन आर को पीछे छोड़ा, जो 9280 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे नंबर पर रही। इसके बाद नंबर था होंडा सिटी की जिसकी 7044 यूनिट बिकीं, वहीं ह्युंदई एक्सेंट ने 6663 यूनिट बेचकर सातवां दर्जा हासिल किया। इसके बाद थी ह्युंदई की एंट्री लेवल कार इऑन जिसकी 6500 यूनिट बिकीं। लोगों ने मारुति सुजुकी की नई लॉन्च सेलेरियो को भी पसंद किया और इसकी 5805 यूनिट बिकीं। दसवें नंबर पर रही ह्युंदई की प्रीमियम हैचबैक आई20 जिसे अप्रैल में 3,459 लोगों ने खरीदा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें