मल्टी पर्पज व्हीकल सेगमेंट की नंबर वन कार टोयोटा इनोवा ने बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। नई टोयोटा इनोवा इसी साल मई महीने में लॉन्च हुई थी। और पिछले 3 महीने में करीब 23,000 बिक चुकी है। और ये बिक्री के नंबर उस समय की है जब दिल्ली एनसीआर में इनोवा की बिक्री बंद थी। दूसरी बात की 7 सीटर कार सेगमेंट में इनोवा सबसे महंगी है। इनोवा क्रिस्टा की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत साढ़े 13 लाख से करीब पोने 21 लाख रुपये के बीच है। जबकि कंपनी का कहना है कि 9,000 से ज्यादा कारों की डिलिवरी करनी अभी बाकी है।
