ट्विटर ने बेंगलुरू की मोबाइल मार्केटिंग और एनालिटिक्स कंपनी जिपडायल मोबाइल सॉल्यूशंस को खरीद लिया है। भारत में ये ट्विटर का पहला अधिग्रहण है। ट्विटर ने ये नहीं बताया है कि उसने जिपडायल को कितने में खरीदा है, लेकिन माना जा रहा है कि ये डील 30 से 40 मिलियन डॉलर में हुई है।
जिपडायल मिस्ड कॉल के जरिए किसी बिजनेस के बारे में जानकारी देने का काम करती है। ट्विटर के मुताबिक इस खरीद के बाद उसे साउथ एशिया, साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में अपना कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी। जिपडायल की सर्विस इन इलाकों में मौजूद है और इसके करीब 6 करोड़ यूजर हैं। जिपडायल के क्लाइंट्स में पेप्सी, लैक्मे, ओरियो, कोलगेट, कैफे कॉफी डे और डिजनी जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।