डालमिया भारत का मुनाफा 78% बढ़ा

सालाना आधार पर पहली तिमाही में डालमिया भारत का मुनाफा 52.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 94 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 17, 2016 पर 4:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डालमिया भारत का मुनाफा 78 फीसदी बढ़कर 94 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डालमिया भारत का मुनाफा 52.85 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डालमिया भारत की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 1777.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डालमिया भारत की आय 1609.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डालमिया भारत का एबिटडा 395.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 508.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डालमिया भारत का एबिटडा मार्जिन 24.6 फीसदी से बढ़कर 28.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।