सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए फेसबुक आगे आया है। फेसबुक बीएसएनएल को गांवों में 100 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने में मदद करेगा। ये हॉट स्पॉट पश्चिम और दक्षिण भारत में लगाए जाएंगे। हॉट स्पॉट को स्पॉन्सर करने के लिए फेसबुक हर साल 5 करोड़ रुपये देगा। इसके लिए फेसबुक पैसा नहीं लेगा। गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश के लिए बीएसएनएल और फेसबुक के बीच ये समझौता 3 साल के लिए हुआ है।