डिलीवरी का नया तरीका, फ्लिपकार्ट का डब्बावालों से करार

देश की दिग्गज ई-शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट ने मुंबई के डब्बावालों के साथ डिलीवरी का करार किया है।

अपडेटेड Apr 10, 2015 पर 9:16 AM

देश की दिग्गज ई-शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट ने मुंबई के डब्बावालों के साथ डिलीवरी का करार किया है। करार के तहत शुरुआती दौर में डब्बावाले फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से शिपमेंट लेंगे और उन्हें कस्टमर्स को डिलीवर करेंगे। ये डिलीवरी अभी प्रीपेड ऑर्डर के लिए होगी और सेलर्स के साथ डब्बावालों का संपर्क नहीं होगा।

आगे जाकर डब्बावालों को कैश ऑन डिलीवरी के शिपमेंट के लिए जोड़ा जाएगा। मुंबई के डब्बावाले ऑफिसेज में लंच बॉक्स सही समय पर और सही पते पर पहुंचाने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। फ्लिपकार्ट डब्बावालों की इसी खासियत का इस्तेमाल अपनी सप्लाई चेन को मजबूत करने में करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।