Get App

डिश टीवी को 87 करोड़ रुपये का मुनाफा

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डिश टीवी की प्रति ग्राहक औसतन आय 173 रुपये से घटकर 171 रुपये रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2015 पर 2:00 PM
डिश टीवी को 87 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डिश टीवी को 87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डिश टीवी को 14.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डिश टीवी की आय 15.7 फीसदी बढ़कर 752.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डिश टीवी की आय 650 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डिश टीवी की प्रति ग्राहक औसतन आय 173 रुपये से घटकर 171 रुपये रही है। साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डिश टीवी की सब्सक्रिप्शन आय 16.5 फीसदी बढ़कर 692.6 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा 162 करोड़ रुपये से बढ़कर 255 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा मार्जिन 24.9 फीसदी से बढ़कर 33.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें