डीएलएफ का मुनाफा 2 गुना बढ़ा, आय घटी

पहली तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़कर 261.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 29, 2016 पर 8:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    डीएलएफ ने  उम्मीद से खराब नतीजे पेश किए है। नई प्रॉपर्टी बुकिंग से आमदनी में 81 फीसदी की तेज गिरावट आई है, हालांकि 329 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी से मुनाफे में बढ़त दिख रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़कर 261.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 125.9 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में डीएलएफ को 47.5 करोड़ रुपये के एकमुश्त घाटे के मुकाबले 329.1 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएलएफ की आय 21.8 फीसदी घटकर 1867.4 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएलएफ की आय 2388 करोड़ रुपये रही थी।

    पहली तिमाही में सालाना आधार पर डीएलएफ का एबिटडा 868.3 करोड़ रुपये से घटकर 744.7 करोड़ रुपये हो गया है। पहली तिमाही में साल दर साल आधार पर डीएलएफ का एबिटडा मार्जिन 36.4 फीसदी से बढ़कर 39.9 फीसदी हो गया है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में डीएलएफ की ब्याज लागत 621.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 747.8 करोड़ रुपये हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।