डीएलएफ को एक और झटका, नई जांच का आदेश

कंपिटीशन कमीशन ने एक दिन के अंदर डीएलएफ के खिलाफ दूसरी जांच का आदेश दिया है।

अपडेटेड Feb 11, 2015 पर 9:44 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कंपिटीशन कमीशन ने एक दिन के अंदर डीएलएफ के खिलाफ दूसरी जांच का आदेश दिया है। कंपनी बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। नए आदेश में सीसीआई ने गुड़गांव के स्काइकोर्ट प्रोजेक्ट में घरों के डेवलपमेंट और बिक्री के मामले में डीएलएफ की जांच करने को कहा है।

    कल ही सीसीआई ने डीएलएफ के खिलाफ ऐसे ही एक और मामले में जांच का आदेश दिया था। कल का आदेश डीएलएफ के गार्डेन सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ा था। सीसीआई पहले ही गुड़गांव के कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में डीएलएफ को अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पा चुका है। अगस्त 2011 में सीसीआई ऐसे ही एक मामले में डीएलएफ पर 630 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।