Get App

डीएलएफ ने 100 करोड़ रु का जुर्माना दिया

सीसीआई की 630 करोड़ रुपये की पेनाल्टी में आज डीएलएफ ने सुप्रीम कोर्ट में 100 करोड़ रुपये और जमा कराए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2014 पर 3:50 PM
डीएलएफ ने 100 करोड़ रु का जुर्माना दिया

सीसीआई की 630 करोड़ रुपये की पेनाल्टी में आज डीएलएफ ने सुप्रीम कोर्ट में 100 करोड़ रुपये और जमा कराए। इससे पहले डीएलेफ 50 करोड़ रुपये का जुर्माना दे चुकी है और अभी तक कंपनी ने 150 करोड़ रुपये का जुर्माना दे दिया है। कंपिटीशन कमिशन ऑफ इंडिया ने डीएलएफ पर 3 प्रोजेक्ट्स में अनियमितता बरतने के आरोप में 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिससे डीएलएफ की मुश्किलें बढ़ गई थी।

डीएलएफ ने सीसीआई से बाकी बचे 480 करोड़ रुपये की पेनाल्टी पर छूट मांगी है। पेनाल्टी में डीएलएफ को छूट देने की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें