डीएलएफः मुनाफा 21% बढ़ा, आय 7.3% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 131.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 04, 2015 पर 9:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 131.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 109 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 7.3 फीसदी घटकर 1865 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 2013 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 18 फीसदी बढ़कर 939 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 796 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ का ऑपरेटिंग मार्जिन 39.5 फीसदी से बढ़कर 50.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।