Get App

डीएलएफः मुनाफा घटेगा, आय मामूली बढ़ेगी!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक डीएलएफ का मुनाफा 12 फीसदी तक घटेगा, और आय में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2015 पर 8:54 AM
डीएलएफः मुनाफा घटेगा, आय मामूली बढ़ेगी!

आज दिग्गज रियल्टी कंपनी डीएलएफ के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 12 फीसदी तक घटेगा, और आय में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 12 फीसदी घटकर 128.4 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 145.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 1 फीसदी बढ़कर 2076 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 2058.4 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 612 करोड़ रुपये बढ़कर 812 करोड़ रुपये रह सकता है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा मार्जिन 29.7 फीसदी से बढ़कर 39.1 फीसदी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें