केटीएम और होंडा सीबीआर को टक्कर देने के लिए डीएसके बनेली ने टीएनटी25 मॉडल उतार दिया है। इसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। डीएसके बनेली टीएनटी25 नैकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट की एंट्री लेवल बाइक है जिसमें 250सीसी का इंजन लगा है जो 28बीएचपी पावर देता है। और यह इंजन 6 स्पीड गियर के सहारे पहियों में ताकत देता है।
