डीबी कॉर्प के मुनाफे में 13.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 13.1 फीसदी बढ़कर 68.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 16, 2014 पर 2:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 13.1 फीसदी बढ़कर 68.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 60.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 9.6 फीसदी बढ़कर 480 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 438 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का एबिटडा 108 करोड़ रुपये से बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.5 फीसदी से बढ़कर 25.7 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।