Get App

डीसीबी बैंक का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 9.75 फीसदी घटकर 37 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2015 पर 4:21 PM
डीसीबी बैंक का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक का मुनाफा 9.75 फीसदी घटकर 37 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 41 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक की ब्याज आय 27.45 फीसदी बढ़कर 150 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 117.7 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.96 फीसदी से बढ़कर 1.99 फीसदी हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 1.22 फीसदी से घटकर 1.16 फीसदी हो गया है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 206.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 224.3 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 127 करोड़ रुपये से बढ़कर 130.2 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रॉविजनिंग 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.7 करोड़ रुपये रही है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रॉविजनिंग 13.7 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें