डेंगू के लिए खास इंश्योरेंस पॉलिसी

अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस ने देश की पहली हेल्थ पॉलिसी लॉन्च की, जिसमें डेंगू के इलाज के खर्च कवर होंगे।

अपडेटेड Jul 29, 2015 पर 9:38 AM

अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस ने देश की पहली ऐसी हेल्थ पॉलिसी लॉन्च की, जिसमें डेंगू के इलाज के खर्च कवर किए जाएंगे। डेंगू केयर नाम की इस पॉलिसी को क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने लॉन्च किया। कंपनी ने इस पॉलिसी के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनके सम अश्योर्ड 50,000 रुपये और 1 लाख रुपये हैं।

50,000 रुपये की पॉलिसी के लिए सालाना प्रीमियम 506 रुपये देना होगा जबकि 1 लाख रुपये की पॉलिसी के लिए 659 रुपये देने होंगे। दोनों ही प्लान में हॉस्पिटल में भर्ती होने के खर्च के अलावा ओपीडी ट्रीटमेंट, डायग्नॉस्टिक टेस्ट, कंसल्टेशन, होम नर्सिंग और दवाओं के खर्च भी कवर किए जाएंगे। अपोलो म्युनिक इसे ओटीसी प्रोडक्ट की तरह बेच रही है, क्योंकि इसके लिए किसी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।