डॉ रेड्डीज का मुनाफा 52.3% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 52.3 फीसदी बढ़कर 550 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 30, 2014 पर 2:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 52.3 फीसदी बढ़कर 550 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 360.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 23.6 फीसदी बढ़कर 3517 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2845 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डॉ रेड्डीज का एबिटडा 569 करोड़ रुपये से बढ़कर 890 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 20 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डॉ रेड्डीज के अमेरिकी कारोबार का राजस्व 51 फीसदी बढ़कर 1650 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के इमर्जिंग मार्केट्स कारोबार का राजस्व 19 फीसदी बढ़कर 710 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के घरेलू कारोबार का राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 400 करोड़ रुपये रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डॉ रेड्डीज के पीएसएआई कारोबार का राजस्व 6 फीसदी घटकर 550 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का आरएंडडी खर्च 59 फीसदी बढ़कर 390 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।