दिल्ली में बंद हुई उबर की टैक्सी सर्विस

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में दौड़ रही ऐसी टैक्सियों को पकड़ना शुरु किया है जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।

अपडेटेड Dec 08, 2014 पर 4:01 PM

दिल्ली टैक्सी रेप कांड में दिल्ली सरकार ने उबर कंपनी को बैन कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में दौड़ रही ऐसी टैक्सियों को पकड़ना शुरु किया है जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। पुलिस खासकर उन गाड़ियों को जब्त कर रही है जो प्राइवेट तो है लेकिन कमर्शियल का काम कर रही हैं।

वहीं दिल्ली रेप केस में नई जानकारी सामने आई है। रेप का आरोपी, उबर टैक्सी ड्राइवर सीरियल रेपिस्ट है और पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी को पुलिस ने आज तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।

इस बीच शुक्रवार को हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने आज सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के सामने प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती हटा दिया। इसके अलावा छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी गृहमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन किया।

इस बीच उबर के सीईओ ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नई दिल्ली में वीकेंड पर जो हुआ वो बेहद बुरा है। हमारी पूरी टीम की भावनाएं पीड़ित के साथ हैं। आरोपी को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाने में हम पूरी मदद करेंगे। सरकार के साथ मिलकर बैकग्राउंड चेक पुख्ता करने पर काम करेंगे। नई दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर काम कर रहे ग्रुप्स के साथ पार्टनर बनेंगे और टेक्नोलॉजी को एडवांस बनाने पर निवेश करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।