Get App

दिसंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 4% घटी

साल 2015 के दिसंबर में टाटा मोटर्स ने कुल 39973 गाड़ियां बेची हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2016 पर 12:44 PM
दिसंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 4% घटी

दिसंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 4 फीसदी घट गई है। साल 2015 के दिसंबर में टाटा मोटर्स ने कुल 39,973 गाड़ियां बेची हैं।

सालाना आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 33 फीसदी घटकर 8,069 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 15 फीसदी बढ़कर 4,557 यूनिट रहा है।

वहीं सालाना आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 2 फीसदी बढ़कर 12,673 यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 27,347 यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में टाटा मोटर्स की लाइट एंड स्मॉल कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 14,674 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें