दिसंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 4% बढ़ी

दिसंबर 2015 में टीवीएस मोटर ने 2.02 लाख गाड़ियां बेची जबकि दिसंबर 2014 में 1.94 लाख गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jan 02, 2016 पर 3:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिसंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर दिसंबर में टीवीएस मोटर की बिक्री 4 फीसदी बढ़ी है। साल 2015 के दिसंबर में टीवीएस मोटर ने कुल 2.02 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं साल 2014 के दिसंबर में टीवीएस मोटर ने कुल 1.94 लाख गाड़ियां बेची थी। हालांकि सालाना आधार पर दिसंबर में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 32,969 यूनिट से 0.6 फीसदी घटकर 32,771 यूनिट रहा है।

    सालाना आधार पर दिसंबर में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 1.84 लाख यूनिट से 5.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर दिसंबर में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 10,007 यूनिट से 20 फीसदी घटकर 8,020 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।