एशिया का सबसे बड़ा दूध ब्रांड अमूल नरेंद्र मोदी के पीछे-पीछे वाराणसी पहुंच गया है। अमूल ब्रैंड से दूध बेचने वाली बनास डेयरी वाराणसी में 200 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जा रही है। शुरुआत में ये प्लांट 5 लाख लीटर रोजाना दूध प्रोसेस करेगा। बनास डेयरी गुजरात कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन यूनियन की सदस्य है। डेयरी ने इसके लिए एयरपोर्ट के पास 30 एकड़ जमीन भी खरीद ली है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वाराणसी में हर दिन 75 हजार लीटर दूध की खपत होती है।
