वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में देना बैंक को 279.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक को 15.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में देना बैंक को 279.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक को 15.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 1.1 फीसदी घटकर 621 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 628 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 9.98 फीसदी से बढ़कर 11.88 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 6.35 फीसदी के मुकाबले 7.65 फीसदी रहा है।
रुपये में देना बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 8,560.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,636 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 5230 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,911 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 901 करोड़ रुपये से घटकर 666.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 324.7 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।